Latest National, International News Of Political, Sports, Share Market, Crime & Entertainment

फिल्म डायरेक्टर एक्टर नरेश जी को मराठी फिल्म “अंबुज” के लिए मिला बेस्ट एक्टर – डायरेक्टर का अवॉर्ड

फिल्म डायरेक्टर एक्टर नरेश जी को मराठी फिल्म “अंबुज” के लिए मिला बेस्ट एक्टर – डायरेक्टर का अवॉर्ड

मुंबई ! पिछले दिनों मुक्ति कल्चर हॉल में आयोजित “यूथ आइकन इंडियन अवॉर्ड्स” का भव्य आयोजन किया गया। जहां बॉलीवुड, राजनीति, प्रशासन, हर क्षेत्र के लोग शामिल हुए। शो की उद्घोषक जानी मानी एक्टर, मॉडल मिस इंडिया रह चुकी सिमरन आहूजा थी। जो अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया। जहां हर क्षेत्र से आए धुरंधर लोगों को अवॉर्ड और पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया।

वहीं एक्टर -डायरेक्ट नरेश जी को मराठी फिल्म “अंबुज” के लिए बेस्ट एक्टर डायरेक्टर का अवॉर्ड सुपरस्टार सलमान खान स्टारर फिल्म “Lucky” की हीरोइन स्नेहा उल्लाल के हाथों “यूथ आइकन इंडियन” अवॉर्ड्स से सम्मानित किया। जहां बॉलीवुड की कई प्रसिद्ध हस्ती मौजूद थी।

इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें समाजसेवी सुहेल खंडवानी, साजिद पटेल, राज सिंह राठौर, राजू पेंडेकर, विजय शाह, दिलशाद खान, फूल सिंह और नेहा शर्मा सहित कई प्रमुख नाम शामिल रहे।

साथ ही Mr. Paresh Maniar और Mrs. Parita Maniar (Pavitram Diamond Jewellery) ने भी इस शो में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए आयोजन की शोभा बढ़ाई।

फैशन शो के दौरान विभिन्न मॉडलों ने रैंप पर आकर्षक वॉक कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान प्रसिद्ध डिजाइनर्स जैसे राज शर्मा फैशन डिजाइनर, एम्बर शफीक (पाकिस्तानी ड्रेस डिजाइनर) और राजेश शर्मा फैशन डिजाइनर द्वारा तैयार किए गए परिधानों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कोरियोग्राफर एवं ग्रूमिंग मेंटर की बेहतरीन प्रस्तुति ने शो को और भी प्रभावशाली बना दिया।

फिल्म डायरेक्टर एक्टर नरेश जी को मराठी फिल्म “अंबुज” के लिए मिला बेस्ट एक्टर – डायरेक्टर का अवॉर्ड