‘ऐतिहासिक जीत! निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक धीरू यादव की फिल्म ‘जया’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड मिला’
भोजपुरी फिल्म जगत के जाने माने फिल्म निर्माता और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार और क्रांतिकारी निर्देशक धीरू यादव की जोड़ी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे सिनेमा के असली पारखी हैं। बता दें कि हाल ही में एक भव्य अवॉर्ड समारोह के दौरान बहुचर्चित फिल्म ‘जया’ को प्रतिष्ठित मंच पर ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म’ के खिताब से नवाजा गया, वहीं निर्देशक धीरू यादव को उनकी शानदार निर्देशन शैली के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ निर्देशक’ का अवॉर्ड दिया गया। यह एक ऐतिहासिक जीत है।
इस प्राउड मूमेंट साझा करते हुए रत्नाकर कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि… ‘डायरेक्टर धीरू यादव के साथ ‘बेस्ट डायरेक्टर’ और प्रोड्यूसर के तौर पर हमारी फ़िल्म ‘जया’ को ‘बेस्ट फ़िल्म’ का अवॉर्ड पाकर मैं बेहद सम्मानित और आभारी महसूस कर रहा हूँ। हमारे प्रयासों को सराहने के लिए आप सभी का धन्यवाद।’
गौरतलब है कि रत्नाकर कुमार भोजपुरी इंडस्ट्री के ऐसे फिल्म निर्माता हैं, जिन्होंने लीक से हटकर कहानियों पर फिल्म बनाया है और नित नया इतिहास बनाया है। फ़िल्म ‘जया’ के लिए ‘बेस्ट फिल्म’ का अवॉर्ड जीतना उनके उसी विजन की जीत है। वहीं धीरू यादव की बात करें तो निर्देशक धीरू यादव अपनी फिल्मों में बारीकियों और इमोशन्स के लिए जाने जाते हैं। इस अवॉर्ड के साथ इंडस्ट्री के टॉप डायरेक्टर्स की सूची में और मजबूती से स्थापित हो गए हैं। ‘जया’ में उन्होंने जिस तरह से महिला प्रधान विषय एवं सामाजिक ताने-बाने को पर्दे पर उतारा है, उससे जूरी और दर्शकों का दिल जीत लिया है।
उल्लेखनीय है कि भोजपुरी दिवा अदाकारा माही श्रीवास्तव के शानदार अभिनय से सजी फ़िल्म ‘जया’ फिल्म के तकनीकी पक्ष, संगीत और कलाकारों के अभिनय को पहले ही सराहा जा चुका है। इस फिल्म में माही ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ा है। इस फिल्म को देश एवं विदेश में अलग-अलग कैटेगरी में अनगिनत अवार्ड मिल चुके हैं। इस फिल्म को अवार्ड और सम्मान मिलने का सिलसिला अनवरत जारी है।
इस अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ‘यह अवॉर्ड पूरी टीम की मेहनत और दर्शकों के प्यार का नतीजा है। दर्शकों ने हमेशा से ऐसी फिल्मों को बढ़ावा दिया है, जो परिवार के साथ देखी जा सकें और समाज को एक सकारात्मक संदेश दें। ‘जया’ की सफलता ने यह साफ कर दिया है कि अच्छी कहानियों को हमेशा सम्मान मिलता है।’
वहीं निर्देशक धीरू यादव ने कहा कि ‘रत्नाकर कुमार जैसे विजनरी प्रोड्यूसर के साथ काम करना हमेशा से ही सुखद रहा है। ‘जया’ को बेस्ट फिल्म और मुझे बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिलना एक बड़ी जिम्मेदारी की तरह है। हम आगे भी इसी तरह का उत्कृष्ट सिनेमा लाते रहेंगे।’
https://www.instagram.com/p/DXhUnSFjAC_/


निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक धीरू यादव की जोड़ी ने रचा इतिहास, फिल्म ‘जया’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड मिला’