Latest National, International News Of Political, Sports, Share Market, Crime & Entertainment

Dev Upaadhyay Announces New Film Kaahe Ham Pyaar Kaeele

Posted by on Jan 14, 2017 | Comments Off on Dev Upaadhyay Announces New Film Kaahe Ham Pyaar Kaeele

देव उपाध्याय कर रहे हैं ’काहे हम प्यार कईली’ का निर्माण जाने माने व्यवसायी व फिल्म निर्माता देव उपाध्याय सेजल सॉफ्टवेयर प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ’काहे हम प्यार कईली’ का निर्माण  उच्च तकनिकी के साथ करने कर रहे हैं। जिसका निर्देशन करेंगे फिल्म निर्देशक दीपक त्रिपाठी। अभी हाल ही में मुम्बई के सना रिकॉर्डिंग स्टूडियो में सुप्रसिद्ध पार्श्वगायिका खुशबू जैन की सुमधुर आवाज में गीत रिकॉर्ड करके संगीतमय मुहूर्त किया गया। जिसे संगीतबद्ध किया है संगीतकार  अविनाश पाठक व उमेश यादव ने। फिल्म के लेखक देव उपाध्याय हैं तथा पटकथा व संवाद मनोज पाण्डेय ने लिखा है।  गीतकार विश्वनाथ राजपुरी, दिलकेश व यादव राज हैं। कार्यकारी निर्माता अरविन्द उपाध्याय हैं। छायांकन शिवा चैधरी, नृत्य महेश आचार्य, मयंक अशोक व अजीत, मारधाड़ सुरेन्द्र शर्मा का है। फिल्म के मुख्य कलाकार का चयन जारी है। मुहूर्त के शुभ अवसर पर गोपाल खेमानी,...

Read More

भोजपुरिया खलनायको ने कायम की  एकता की  मिसाल 

Posted by on Jan 12, 2017 | Comments Off on भोजपुरिया खलनायको ने कायम की  एकता की  मिसाल 

भोजपुरी फिल्म जगत में लगभग 50 खलनायक हैं और बिना किसी संगठन या असोसिएशन के वे लोग मात्र एक व्हाट्सएप्प ग्रुप द्वारा खुद को संगठित किये हुए हैं । पिछले साल 23 अप्रैल को खलनायको ने अपने ग्रुप एंटी हीरोज के माध्यम से एक छत के नीचे आकर एकता को मजबूती प्रदान की थी । मंगलवार को वे सभी एक बार फिर इकट्ठा हुए और ना सिर्फ एक दूसरे का दुःख सुख बांटा बल्कि ग्रुप के तीन सदस्यों हीरा लाल यादव, उमेश सिंह और देव सिंह का सामूहिक जन्मदिन मनाया । तीनो खलनायको का जन्मदिन इसी सप्ताह होने के कारण ही ग्रुप ने तीनों खलनायको की जानकारी के बिना उन्हें सरप्राइज़ देने हेतु ये फैसला किया ।  नियत समय पर सभी एंटी हीरोज इकट्ठा हुए और धूम धाम से जन्मदिन सेलिब्रेट किया । इस मौके पर एक परिचर्चा भी...

Read More

आम्रपाली दुबे को मिला जन्मदिन का अनूठा तोहफा 

Posted by on Jan 12, 2017 | Comments Off on आम्रपाली दुबे को मिला जन्मदिन का अनूठा तोहफा 

भोजपुरी फिल्मो की सुपर अदाकारा आम्रपाली दुबे के लिए इस साल का जन्मदिन काफी अनूठा रहा क्योंकि उन्हें एक ऐसा तोहफा मिला जिसे पाने की चाहत हर कलाकार को होती है । अक्टूबर में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म मोकामा 0 किलोमीटर ने बॉक्स ऑफिस पर धूम तो मचाई ही थी साथ ही इस फिल्म के दो गानो ने यु ट्यूब पर धमाल मचाते हुए एक करोड़ से ज्यादा लोगो द्वारा देखे जाने का रिकॉर्ड बनाया है । मोकामा 0 किलोमीटर का संगीत रिलीज़ करने वाली कंपनी वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स के रत्नाकर कुमार ने बताया कि मोकामा 0 किलोमीटर के दो गाने – सौतिनिया के चक्कर में और खोला ना किवारिया , दोनों को एक एक करोड़ से ज्यादा की व्यूअर शिप मिली है । संभवतः मोकामा 0 किलोमीटर पहली भोजपुरी फिल्म है जिसके दो गानो का व्यूअर शिप एक...

Read More

पायस पंडित ने नववर्ष पर सिद्धिविनायक के दरबार में मनाया जन्मदिन

Posted by on Jan 11, 2017 | Comments Off on पायस पंडित ने नववर्ष पर सिद्धिविनायक के दरबार में मनाया जन्मदिन

भोजपुरी सिनेजगत की नवोदित अदाकारा पायस पंडित ने अपना जन्मदिन मुम्बई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में नववर्ष के पावन मौके पर गणपति बप्पा का दर्शन एवं पूजा अर्चना करके मनाया। उसके बाद उसी दिन साथ शाम चार बजे पहली बार सोशल साईट्स फेसबुक पर लाईव चैट कर पायस ने अपने प्रशंसकों व शुभचिंतकों को नववर्ष की ढे़रों शुभकामनायें व बधाईयाँ दी और उनका हाल चाल भी जाना। विदित हो कि शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली भोजपुरी फिल्म टकराव से पायस पंडित भोजपुरी सिने जगत में पदार्पण कर रही हैं। इस फिल्म में वे एक दमदार भूमिका में रुपहले परदे पर अपनी अभिनय व नृत्य कला का जलवा बिखेरने वाली हैं साथ सोम यादव के साथ इनकी रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को लुभायेगी। इस फिल्म के जरिये पायस पंडित भोजपुरिया दर्शकों को अपने अदाओं से दिवाना बनायेंगी। फिल्म का निर्देशन इकबाल बक्श...

Read More

सीमा सिंह ने किया ’घात’ 

Posted by on Jan 11, 2017 | Comments Off on सीमा सिंह ने किया ’घात’ 

भोजपुरी सिनेमा की डांसिंग स्टार सीमा सिंह ने अभी हाल ही में भोजपुरी फिल्म ’घात’ के एक विशेष गीत पर भोजपुरिया अंदाज में देशी ठुमका लगाते हुए राजपिपला में शूटिंग की हैं। पूरी तरह भोजपुरिया खेत खलिहान के माहौल में इस विशेष गीत का फिल्मांकन किया गया है, जिसे रुपहले परदे पर दर्शक खूब इंजॉय करेंगे। एस.बी.एन. मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म घात की शूटिंग इन दिनों गुजरात के राजपिपला के विभिन्न मनोरम स्थलों पर की जा रही है। फिल्म का निर्माण दिनेश केशवानी और विनय कुमार कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक  आनंद गहतराज हैं। लेखक दिनेश केशवानी हैं। फिल्म का गीत संगीत बहुत ही मधुर व कर्णप्रिय है। नयी पीढ़ी के संगीतप्रेमियों की पसंद को ध्यान में रखकर गीतकार प्यारेलाल यादव कवि के लिखे गीतों को संगीतबद्ध किया संगीतकार धनञ्जय मिश्रा ने। इस...

Read More