डॉ नीलम पराडिया द्वारा मिस एंड मिसेज रॉयल ग्लोबल क्वीन 2022 का भव्य आयोजन, फ़्लोरा सैनी सहित कई हस्तियां रहीं मौजूद
इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट के साथ साथ रॉयल ग्लोबल अचीवर अवार्ड का भी सफल आयोजन मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लोबल क्वीन 2021 के सीजन 1 की बड़ी सफलता के बाद डॉ नीलम पराडिया और द टोपाज इवेंट्स ने मिस एंड मिसेज रॉयल ग्लोबल क्वीन 2022 और रॉयल ग्लोबल अचीवर अवार्ड सीजन 2 का आयोजन 21 मई को मुम्बई के क्लब एमराल्ड में किया। यह एक भव्य और सफल आयोजन था, जिसमें देश के साथ साथ बांग्लादेश के कंटेस्टेंट और सेलेब्रिटी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह एक इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट था जहां बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री फ़्लोरा सैनी भी मौजूद थीं। फ्लोरा ने इस ब्यूटी पेजेंट को जज भी किया और डॉ नीलम पराडिया की इस अनोखी पहल की सराहना की। बॉलीवुड एक्ट्रेस फ़्लोरा सैनी ने यहां मीडिया से बात करते हुए बताया कि डॉ नीलम और उनके पति...
Read More