पवन सिंह ने मनाया सादगीपूर्ण अपना जन्मदिन, दिव्यांगों को खिलाया खाना और किया वस्त्र वितरण
भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह फिल्मी चमक दमक से दूर सादा जीवन उच्च विचार के साथ अपनी लाइफ जीते हैं। इसका ताजा नजारा एक बार फिर देखने को मिला है उनके जन्मदिन पर। इस बार पवन सिंह ने अपना जन्मदिन राँची में दिव्यांगों के साथ केक काटकर मनाया। उन्होंने दिव्यांगों को खाना खिलाया और सभी को वस्त्र व कंबल भेंट किया। इस तरह से पवन सिंह ने एक मिसाल कायम किया है। राँची में शूटिंग की जा रही भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर के सेट पर भी उनका जन्मदिन सादगी से मनाया गया।
गौरतलब है कि करोड़ों दिलों की धड़कन, नेकदिल इंसान, सरल स्वभाव के धनी, मृदु भाषी, माँ सरस्वती से असीम वरदान प्राप्त, गायिकी के सिरमौर पवन सिंह के जन्मदिन पर फोन कॉल व मैसेज से लेकर सोशल साइट्स पर भी रात से लेकर दिन भर बधाईयों का तांता लगा रहा। इतना ही नहीं उनके फैंस व उन्हें दिलोजान से चाहने वालों ने अपने अपने स्तर से उनका जन्मदिन मनाया। पवन सिंह ने सभी का शुक्रिया अदा करते हुए तहेदिल से धन्यवाद दिया।
उल्लेखनीय है कि भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर की शूटिंग राँची में हो रही है, जिसमें केन्द्रीय भूमिका पवन सिंह निभा रहे हैं। उपेन्द्र सिंह फिल्म्स क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित की जा रही फिल्म क्रेक फाईटर के निर्माता उपेन्द्र सिंह हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्में पवन सिंह जी के साथ दी है। सह निर्माता लोकेश मिश्रा हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। संगीतकार छोटे बाबा बसही हैं। प्रोडक्शन डिज़ाइनर अरशद शेख पप्पू हैं। छायांकन वेंकट महेश, मारधाड़ मल्लेश, संकलन दीपक जऊल का है।
—–Ramchandra Yadav
More Stories
Mr silent is a fictional drama based on a realization of relationship and realization of a freak
Pawan Singh completed shooting of the film Mera Bharat Mahan in the same schedule in Jaunpur and Lucknow
Vinod Yadav’s Short Drive Pe Chal Song Released People Liked and It Is Trending on Social Media